श्याम बाबा महोत्सव में गूंजे भजन, खेली गई फूलों की होली
रांची, 02 मार्च (हि.स.)। केशव कृपा छाया फाउंडेशन की ओर से बरियातू स्थित आरोग्य भवन (कोठी नंबर–13) में सोमवार को श्याम बाबा महोत्सव सह बसंतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष मीरा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।
बसंतोत्सव के अवसर पर पुष्पों और गुलाल से होली खेली गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। रंगों की फुहार और भजनों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्याम बाबा की पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजन प्रस्तुत किए, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
पूरा परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में अशोक शर्मा, सुरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दीपक वैद्य, आनंद मालपानी, आकाश चतुर्वेदी, राजेश शर्मा, रवि शुक्ला, रेनू चतुर्वेदी, आशा अग्रवाल, मनीषा सर्राफ, संगीता सिंघानिया, दुर्गा सिंघानिया, अंजू, सुधा सुल्तानिया, आरती मिश्रा, सुनीता चौधरी, ममता शर्मा, अंजली शर्मा, बुची देवी, प्रगति जोशी, कंचन मुरारका और नीलम मुरारका सहित अन्य लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

