श्री श्याम संघ के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

WhatsApp Channel Join Now
श्री श्याम संघ के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित


रांची, 22 मार्च (हि.स.)। श्री श्याम संघ की ओर से रविवार को माहेश्वरी भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

इस दौरान 113 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इसलिए हर किसी को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

मौके पर शिविर के संयोजक अभिषेक चौधरी और रूपेश लोहिया ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में जागरूकता फैलाना है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट देकर रक्तदान के साथ सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। मंत्री संजय सुरेका ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई लोगों ने पहली बार रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story