शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान


रांची, 11 अक्टूबर (हि.स.)। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र की एनआईबीएम गली स्थित एक आवासीय मकान में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा कीमती सामान, दस्तावेज और अन्य वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं।

घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

आग लगने की सूचना पर लालपुर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आग बुझा दिया गया है। अगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story