खुद के एके-47 से बॉडीगार्ड को लगी गोली, चोर पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
रांची, 09 जुलाई (हि.स.)। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के वीआईपी इलाके अशोक नगर में चोर को पकड़ने के दौरान चर्चित बिल्डर निशित केसरी के बॉडीगार्ड से मिसफायर हो गया, जिससे उसे खुद ही गोली लग गई। घायल बॉडीगार्ड को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रांची के सिटी पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने गुरुवार को बताया कि केसरी बिल्डर के आवास में बुधवार रात करीब दो बजे चोर के आने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद घर में मौजूद एक बॉडीगार्ड अपनी एके-47 राइफल लेकर चेक करने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान गेट के पास बॉडीगार्ड के राइफल से गोली चल गई और यह गोली उसे लग गई, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

