शिवानी सिन्हा बनीं लोजपा (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की रामगढ़ जिलाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
शिवानी सिन्हा बनीं लोजपा (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की रामगढ़ जिलाध्यक्ष


रामगढ़, 13 सितंबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आशा राय ने शास्त्री नगर, भुरकुंडा निवासी शिवानी सिन्हा को पार्टी के महिला प्रकोष्ठ का रामगढ़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवानी सिन्हा ने मनोनयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष आशा राय एवं झारखंड प्रदेश सचिव केवल पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।

शिवानी सिन्हा ने कहा कि बहुत जल्द रामगढ़ जिले में महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया जाएगा। प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

शिवानी सिन्हा के जिला अध्यक्ष बनने पर लोजपा (रामविलास) के रामगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिला महासचिव श्याम चंद्रवंशी, राखी देवी, मीनू रॉय, लेबर सेल जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एससी/एसटी जिला अध्यक्ष गणेश पासवान सहित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा रामदास पासवान, अजीत प्रसाद, निर्मल महतो, राजेंद्र नायक, अमर राम, मनोज पासवान, उपेंद्र गुप्ता, अहमद रजा, पप्पू राम, राजकिशोर पासवान, सिकंदर यादव, सूरज भान सिंह, मिथलेश रजक, पप्पू साव, अंकित कुमार, सौरभ सोनकर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story