शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उपायुक्त और एसपी ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उपायुक्त और एसपी ने दी श्रद्धांजलि


चतरा, 04 अगस्त (हि.स.)। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार, संघर्ष और योगदान आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और आदिवासी समाज की बुलंद आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जून माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनकी धर्मपत्नी रूपी सोरेन को प्रदान किया था।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story