झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने शशांक राज

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने शशांक राज


झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने शशांक राज


-भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से हुई नियुक्ति

रांची, 18 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड प्रदेश इकाई ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। रांची महानगर के शशांक राज को भाजयुमो का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया।

भाजपा की ओर से जारी पत्र के अनुसार, शशांक राज की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से की गई है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद शशांक राज के सामने राज्य में युवा मोर्चा के संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी होगी। वह राज्यभर में भाजयुमो की संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

शशांक राज इससे पहले भी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें संगठन और युवा मोर्चा की गतिविधियों का पूर्व अनुभव भी है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी के युवा संगठन में आगामी गतिविधियों को लेकर तैयारियां शुरू होने की संभावना है।

भाजपा की प्रदेश इकाई की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में शशांक राज को जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story