रूपी सोरेन के निधन से राज्य ने मां समान अभिभावक खोया : रिजवी

WhatsApp Channel Join Now
रूपी सोरेन के निधन से राज्य ने मां समान अभिभावक खोया : रिजवी


रामगढ, 14 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी शिक्षक सभा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष और समाजसेवी सैयद शाहरुख हसन रिजवी ने बुधवार को नेमरा स्थित आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनकी मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भेजा गया शोक संदेश भी मुख्यमंत्री को सौंपा।

सैयद शाहरुख हसन रिजवी ने कहा कि मां का निधन जीवन की सबसे बड़ी क्षति में से एक है। रूपी सोरेन के निधन से राज्य ने मां समान अभिभावक खो दिया है। उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ खड़ी है। मां का साया उठ जाने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कठिन समय में संवेदना, सहयोग और अपनों का साथ दुख सहने की शक्ति प्रदान करता है।

रिजवी ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

इस अवसर पर मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी, सैयद जुहैर बाकर, जसीम रिजवी, शारिब खान सहित अन्य मौजूूद थे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761002 Articles

Share this story