किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य को लेकर कई ट्रेनें रद्द

WhatsApp Channel Join Now
किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य को लेकर कई ट्रेनें रद्द


रांची, 20 अगस्त (हि.स.)। रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता - सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य को लेकर ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ

- ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 21 अगस्त का गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारम्भ होगा।

इन ट्रेनों का गोमो – हटिया – गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

- ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21 अगस्त का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आद्रा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा - हटिया - आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

- ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल – रांची – आसनसोल मेमू पैसेंजर यात्रा प्रारंभ 21 अगस्त का मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का मुरी - रांची - मुरी के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

- ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर 21 अगस्तट को रद्द रहेगी।

- ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर 21 अगस्तट को रद्द रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story