कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ


कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ


देवघर, 11 मई (हि.स.)। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के विस्थापित गांव खून के पुनर्वास स्थल बनवारी डंगाल में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें 350 महिलाओं और कन्याओं ने विधि-विधानपूर्वक कलश धारण कर भाग लिया। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बनवारी डंगाल स्थित जोरिया में कथा वाचिका देवी गौर प्रिया ने जल पूजन एवं मातृका पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भरे कलशों के साथ जय श्रीराम और राधे-राधे के जयघोष करते हुए शिव मंदिर प्रांगण स्थित कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कथा वाचिका देवी गौर प्रिया ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण के श्रवण से मनुष्य को अध्यात्म की प्राप्ति होती है और अध्यात्म के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि धर्म के बिना कर्म की प्रधानता संभव नहीं है और भागवत कथा हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। साथ ही उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कलश यात्रा में राखी कुमारी, नेहा कुमारी, माधुरी कुमारी, प्रियंका कुमारी, नीलम कुमारी, डोली कुमारी, युक्ति कुमारी, साक्षी कुमारी, पूनम कुमारी, नवमी कुमारी, खुशबू कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, रोशनी कुमारी सहित कई मिहलाएं शामिल हुईं।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य अरुण महतो, तीर्थनाथ महतो, निताय महतो, जनार्दन ठाकुर, मुन्ना महतो, संतोष महतो, राजू महतो सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story