मुख्यमंत्री से सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री से सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात


रांची, 25 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री को झारखण्ड राज्य के सरायकेला- खरसावां जिला में आयोजित होने वाले चीफ मिनिस्टर्स ट्रॉफी – इंटरनेशनल ग्रैंडमस्टर शतरंज चैंपियनशिप- 2026 के आयोजन के संबंध में अवगत कराया गया।

भारतीय शतरंज संघ (एआइसीएफ) एवं झारखंड शतरंज संघ (एसकेडीसीए) के संयुक्त तत्वावधान में दिसम्बर 2026 में प्रस्तावित यह चैम्पियनशिप स्मृति शेष पद्मश्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती को समर्पित है। प्रतिनिधिमंडल में एसकेडीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मण टुडू, शैलेंद्र कुमार और अभिषेक दास शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story