वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन

WhatsApp Channel Join Now
वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन


रांची , 08 अक्टूबर (हि.स.)। वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी प्रेमलता कुमारी (58) का गुरुवार की सुबह रांची के पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। प्रेमलता कुमारी अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं।

प्रेमलता कुमारी शिक्षित और धर्मपरायण महिला थीं। उनका मायका झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार में था, जबकि उनका ससुराल बिहार के जमुई जिले में है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक की लहर है। पत्रकारों और विनय कुमार के सहयोगियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को रांची के हरमू मुक्ति धाम में किया गया। परिजनों के अनुसार, आगे के संस्कार विनय कुमार के पैतृक गांव जमुई, बिहार में किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story