वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

WhatsApp Channel Join Now
वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर


रांची, 21 नवंबर (हि.स.)। वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा का शनिवार सुबह रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। राजीव कुकरेजा का अंतिम संस्कार हरमू स्थित मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों, एक दैनिक समाचार पत्र (दैनिक भास्कर) के कर्मियों, पत्रकारों और शहर के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राजीव कुकरेजा के निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार को खो दिया है। उनके साथ काम करने वाले सहकर्मियों और परिचितों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जाना अपूरणीय क्षति है। उनके घर पर भी दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। वे अपने पीछे पत्नी, बेटी, बेटा, बहन और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस दुखद घड़ी में शुभचिंतकों ने परिवार को ढांढस बंधाया।

उठाला व रस्म पगड़ी 24 नवंबर को

राजीव कुकरेजा के निधन के बाद उनकी स्मृति में उठाला व रस्म पगड़ी का आयोजन 24 नवंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक उनके निवास स्थान फ्लैट नंबर 1A, लक्ष्मी नारायण अपार्टमेंट, चेशायर होम मार्ग, बरियातू में होगा। इस दौरान परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं परिचित उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781179 Articles

Share this story