सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में संगोष्ठी का आयोजन
रांची, 27 मई (हि.स.)। सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में बुधवार को मिशन सीआईएल एट 2026 : रिफॉर्म ट्रांसफॉर्म परफॉर्म इनफॉर्म विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सतर्कता केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का दायित्व है। उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही, सतर्कता जागरूकता और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था। संगोष्ठी में सतर्कता तंत्र को मजबूत करने, कार्य प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और संगठनात्मक जवाबदेही को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। इस दौरान रजरप्पा क्षेत्र के नवीनीकृत आईसीसीसी कंट्रोल रूम का उद्घाटन भी किया गया।
कार्यक्रम में कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि, सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार विशिष्ट अतिथि के अलावा सीआईएल एवं सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक-अधिकारी सहित हजारीबाग, अरगड्डा, कुजू, बरका-सयाल, सीआरएस बड़काकाना रामगढ के क्षेत्रों से सैकडों प्रतिभागी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

