रामगढ़ कॉलेज में समतामूलक उच्च शिक्षा पर सेमिनार आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ कॉलेज में समतामूलक उच्च शिक्षा पर सेमिनार आयोजित


रामगढ़, 05 जून (हि.स.)। रामगढ़ कॉलेज में विनोबा भावे विश्वविद्यालय की ओर से इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन, वाराणसी के सहयोग से सात दिवसीय समता मूलक उच्च शिक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

भारतीय ज्ञान परंपरा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता का एकीकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा उच्च शिक्षा में एआई की भूमिका से अवगत कराना है।

कार्यक्रम के प्रथम दिन रामगढ़ कॉलेज के शिक्षकों ने कार्यशाला में भाग लिया। सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्या रत्ना पांडे, डॉक्टर आशीष कुमार झा, प्रोफेसर मिथिलेश कुमार सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी ने किया। सेमिनार का संचालन प्रोफेसर मोहित जैन ने किया।

संसाधन सेवी के रूप में डॉक्टर आशीष कुमार झा और डॉक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी ने एआई की मूल अवधारणाओं, मशीन लर्निंग, जेनरेटिव एआई और शिक्षा एवं अनुसंधान में इसके उपयोग पर अपना व्याख्यान दिया।

प्रतिभागियों को विभिन्न एआई आधारित डिजिटल उपकरणों के प्रयोग की जानकारी भी दी गई। इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग एवं प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story