करियर गाइडेंस और एआई इन एजुकेशन' विषय पर सेमिनार आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
करियर गाइडेंस और एआई इन एजुकेशन' विषय पर सेमिनार आयोजित


करियर गाइडेंस और एआई इन एजुकेशन' विषय पर सेमिनार आयोजित


रामगढ़, 29 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ शहर के चट्टी बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में श्री मारवाड़ी सतनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था और मोशन एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 'करियर गाइडेंस एवं एआई इन एजुकेशन' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ डॉ एके बरेलिया, कमल बगड़िया, बिमल बुधिया, मुरारी लाल अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, अमित गोयल, इंदर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इससे पूर्व अतिथियों के आगमन पर डायरेक्टर कृष्णा अग्रवाल ने बुके देकर स्वागत किया। सेमिनार को मोशन एजुकेशन के डायरेक्टर कृष्णा अग्रवाल, कोडायरेक्टर सृष्टि डालमिया, नीरज कुमार, नदीम ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना एवं आधुनिक शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका से अवगत कराया।

वही, कोटा एवं रायपुर में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

सेमिनार में सेंटर हेड नीरज कुमार, नदीम हसन, सेजल बंसल, नरेंद्र कुमार, प्रीतम मेहरा, सुमन कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story