राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने किया मतदान

WhatsApp Channel Join Now
राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने किया मतदान


रांची, 22 फरवरी (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने सेंट थॉमस स्थित बूथ नंबर 16 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने आम मतदाताओं की तरह पंक्ति में लगकर मतदान किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story