कैंब्रियन स्कूल में फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
कैंब्रियन स्कूल में फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता आयोजित


रांची, 10 अक्टूबर (हि.स.)। कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने की बात पर शनिवार को इंटर हाउस फ्लावर अरेंजमेंट और सलाद मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक ढंग से फूलों के बुके और सलाद की प्लेट सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस दौरान विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ कौशल विकास पर ध्यान दिया जाए, तो बच्चे भविष्य में अधिक सफल हो सकते हैं। इसके लिए प्राथमिक स्तर से ही विद्यार्थियों को जागरूक करना जरूरी है। इस तरह की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने में सहायक होती हैं। इससे विद्यार्थियों की रचनात्मकता, व्यावहारिक दक्षता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है। साथ ही, भविष्य में रोजगार के नए अवसरों का सृजन करने में भी मदद मिलती है।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों और आकारों के फूलों से आकर्षक बुके तैयार किए। वहीं, सलाद मेकिंग में बच्चों ने सजावट और प्रस्तुति के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता दिखाई।

इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने कौशल विकास पर आधारित इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में स्कूल की छात्र, शिक्षक सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story