उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने कर्णेश्वर मंदिर में किए मां दुर्गा के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने कर्णेश्वर मंदिर में किए मां दुर्गा के दर्शन


देवघर,19 अक्टूबर (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने सोमवार को मधुपुर अनुमंडल के करौं पहुंचे।

वहां न्यायमूर्ति ने प्राचीन कर्णेश्वर मंदिर परिसर में मां दुर्गा के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह मूल रूप से देवघर जिले के करौं प्रखंड अंतर्गत चांदचौरा गांव के निवासी हैं। उनके कर्णेश्वर मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करने से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनका जुड़ाव भी सामने आया।

कर्णेश्वर मंदिर क्षेत्र के प्रमुख प्राचीन धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

न्यायमूर्ति के मंदिर आगमन की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। उनकी यह धार्मिक यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763674 Articles

Share this story