एसबीयू ने जोहो कॉर्पोरेशन के साथ किया एमओयू पर हस्ताक्षर

WhatsApp Channel Join Now
एसबीयू ने जोहो कॉर्पोरेशन के साथ किया एमओयू पर हस्ताक्षर


रांची, 15 जून (हि.स.)। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) ने विद्यार्थियों के डिजिटल कौशल विकास और उद्योगोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को जोहो कॉर्पोरेशन के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

यह करार जोहो कॉर्पोरेशन की जोहो एडुकनेक्ट पहल के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग को मजबूत करना है। कार्यक्रम में जोहो कॉर्पोरेशन के वाइस प्रेसिडेंट (ग्लोबल एलायंसेस) के. पी. नारायणन ने लर्निंग टू लर्न विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आजीवन सीखने, नई तकनीकों को अपनाने और लगातार कौशल उन्नयन के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस साझेदारी को विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और डिजिटल अर्थव्यवस्था की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

एमओयू के तहत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जोहो बुक्स पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह एक क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग एवं बिजनेस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है, जिससे छात्रों को आधुनिक व्यावसायिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। साथ ही उन्हें स्टूडेंट एडिशन की निःशुल्क सुविधा, मूल्यांकन और प्रमाणन का लाभ भी मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. एस. बी. डांडिन, बतौर विशिष्ट अतिथि सीए राकेश सिंह, विभिन्न संकायाध्यक्ष, शिक्षक सहित अन्य लाेग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story