सरना पूजा समिति ने मुख्यमंत्री साेरेन से की मुलाकात, दिया निमंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
सरना पूजा समिति ने मुख्यमंत्री साेरेन से की मुलाकात, दिया निमंत्रण


रांची, 20 मार्च (हि.स.)। सरना पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर आगामी 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया।

समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करने के बाद महोत्सव में शामिल होने का आश्वा्सन दिया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव के अलावे मुख्य रूप से कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story