बेड़ो में 30 अक्टूबर को होगा 12 पड़हा सरना प्रार्थना सह सेमिनार

WhatsApp Channel Join Now
बेड़ो में 30 अक्टूबर को होगा 12 पड़हा सरना प्रार्थना सह सेमिनार


-सामाजिक बैठक में आदिवासी एकजुटता, धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के संरक्षण पर चर्चा

रांची, 19 अक्टूबर (हि.स.)। रांची के बेड़ो स्थित सरना स्थल के झखरा कुंबा भवन में सोमवार को आदिवासी समाज की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। इसमें सरना धर्मावलंबियों, ग्रामीणों और विभिन्न पड़हाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आदिवासी समाज की एकजुटता, धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 30 अक्टूबर 2026 को बेड़ो के बड़ा सरना स्थल पर 12 पड़हा सरना प्रार्थना सह सेमिनार आयोजित करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। पड़हा सरना प्रार्थना सभा की ओर से विवेक तिर्की ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सरना धर्मावलंबियों को एक मंच पर लाना और समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग तथा जागरूकता को मजबूत करना है।

बैठक में सरना धर्म की मान्यताओं, आदिवासी रीति-रिवाजों, प्रकृति-आधारित पूजा-पद्धति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को आवश्यक बताया गया। साथ ही युवाओं की भूमिका, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और भावी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांवों और पड़हाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने तथा अधिक से अधिक सरना धर्मावलंबियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता विवेक तिर्की ने की।

इस अवसर पर अमित, बुधवा पहान, अमित उरांव, बुधनाथ उरांव, प्रकाश भगत, शुकल तिर्की पहान, सुखदेव उरांव, सुमित उरांव, संदीप कुजूर, अनिल उरांव, कार्तिक उरांव, सुजीत इराब, सचिन उरांव, संतोष उरांव और बिरसा उरांव सहित गांव के पहान, पुजारी, महतो तथा पड़हा के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763674 Articles

Share this story