केंद्रीय सरना समिति ने बाबूलाल से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय सरना समिति ने बाबूलाल से की मुलाकात


रांची, 06 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया। यह जानकारी केन्द्रीय सरना समिति के महासचिव महादेव टोप्पो ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्याम से दी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को सरना अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर समिति के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि वे राज्य के आदिवासी-मूलवासी समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मरांडी के साथ झारखंड में जमीन की लूट, कृषि योग्य जमीन पर जबरन निर्माण करने, खनिज संपदा का दोहन, बिगड़ती कानून व्यवस्था और आदिवासी-मूलवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। समिति के सदस्यों ने कहा कि इन विषयों को सदन में उठाकर आदिवासी-मूलवासी समाज के हितों की रक्षा की जानी चाहिए।

मौके पर समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, महासचिव महादेव टोप्पो, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story