शिविर लगाकर सरहुल शोभायात्रा का किया गया स्वागत
रांची, 21 मार्च (हि.स.)। राजधानी रांची के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत शिविर लगाकर सरहुल मोहत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई विशाल शोभायात्रा का स्वागत शनिवार को किया गया।
शोभायात्रा में शामिल सभी क्षेत्र के सरना धर्मगुरुओं को श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, श्री चैती दुर्गापूजा महासमिति के महामंत्री श्री गोपाल पारीक, श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह और श्री महावीर मंडल के उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी की ओर से माला और गमछा पहना कर स्वागत किया और शोभायात्रा को सफल बनाने में सरना समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वागत शिविर में राजीव सिंह, इन्दर सिंह, रंजीत चौरसिया , रंजीत उरांव, अविनाश आनंद , विशाल मिश्रा, गोपाल पारीक , रमेश केडिया सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

