सीसीएल में सरहुल पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल में सरहुल पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित


रांची, 18 मार्च (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, रांची स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को सरहुल के पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोकनृत्य और लोकगीतों का आकर्षक प्रदर्शन किया।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से सरहुल पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए प्रकृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक एकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सीसीएल के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story