ब्रह्मकुमारी संस्थान में धूमधाम से मना सरहुल महोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
ब्रह्मकुमारी संस्थान में धूमधाम से मना सरहुल महोत्सव


रांची, 21 मार्च (हि.स.)। कांके-पिठोरिया स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान में शनिवार को सरहुल महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

महोत्सव के अवसर पर संस्थान परिसर को पारंपरिक झारखंडी साज-सज्जा से सजाया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्सव के रंग में सराबोर दिखा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरना संस्कृति के प्रतीकात्मक पूजन के साथ हुई।

इस अवसर पर राजमति बहन ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति, पेड़-पौधों और धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण, आपसी प्रेम और आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक झारखंडी नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

मौके पर उर्मिला, सुनीता, लीला, प्रमिला, बसंती, पार्वती, लीला देवी, उर्मिला देवी, बसंती देवी सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story