रामगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को किया गया नमन

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को किया गया नमन


- कांकेबार स्थित प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया माल्यार्पण- देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के योगदान को किया याद

रामगढ़, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर कांकेबार स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के बल पर देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरदार पटेल के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769795 Articles

Share this story