विधायक ने किया 6.67 करोड़ की लागत से बनने वाले बाईपास सडक का शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
विधायक ने किया 6.67 करोड़ की लागत से बनने वाले बाईपास सडक का शिलान्यास


देवघर, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने एसपी माइंस चितरा क्षेत्र अंतर्गत दमगढ़ा से जमुनीटांड़ तक बनने वाले बाईपास सड़क का शिलान्यास किया।

स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड की ओर से स्वीकृत इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत लगभग 1300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 6 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक उदय शंकर सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बाईपास सड़क के निर्माण से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जर्जर और संकरे रास्तों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से स्थानीय आवागमन सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, किताब और पेंसिल का वितरण भी किया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थेे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story