मारवाड़ी सम्मेलन ने सर्राफ काे किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
मारवाड़ी सम्मेलन ने सर्राफ काे किया सम्मानित


रांची, 14 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन और झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई समाजसेवा, संगठनात्मक मजबूती और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। इस दौरान मारवाड़ महोत्सव के सफल आयोजन एवं मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका के लिए संजय सर्राफ की सराहना की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संजय हरलालका (कोलकाता) और पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और पौधा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने संजय सर्राफ के सामाजिक समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुभाष पटवारी, सज्जन पाड़िया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story