मजदूर दिवस पर सफाई कर्मियों काे किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
मजदूर दिवस पर सफाई कर्मियों काे किया गया सम्मानित


रांची, 01 मई (हि.स.)। मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय एकता कमेटी की ओर से शुक्रवार काे रांची नगर निगम के सफाई कर्मी मजदूर भाई-बहनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय एकता कमेटी के फाउंडर प्रेसिडेंट गुलाम मुस्तफा ने कहा कि मजदूर समाज की असली ताकत हैं। बड़े-बड़े महल, बिल्डिंग, फ्लैट, अपार्टमेंट, पुल, सड़क, नाले तथा शहर की साफ-सफाई मजदूरों की मेहनत से ही संभव होती है। यही कारण है कि शहर के सफाई कर्मियों के सम्मान और उनके योगदान को याद करने के उद्देश्य से इस तरह का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि यदि मजदूर भाई-बहन नहीं रहें तो विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मजदूर अपने खून-पसीने की मेहनत से समाज को आगे बढ़ाते हैं। हर सम्मान के पात्र हैं।

उन्होंने सफाई कर्मियों को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज में उनका मान-सम्मान हमेशा बना रहेगा।

कार्यक्रम में प्रोफेसर मोहम्मद वसीम, वार्ड संख्या 17 के सुपरवाइजर मोहम्मद साजिद, मोहम्मद सितारे सहित कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story