समिति ने राहगीरों में बांटी खीर और जलेबी

WhatsApp Channel Join Now
समिति ने राहगीरों में बांटी खीर और जलेबी


रांची, 15 अक्टूबर (हि.स.)। माहेश्वरी महिला समिति, रांची की ओर से अमावस्या के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप राहगीरों के बीच गुरूवार को प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान समिति की ओर से 20 किलो खीर, 15 किलो जलेबी और 400 लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया।

मौके पर मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी और विनीता चितलांगिया ने प्रेस विज्ञप्ति कि जारी करते हुए कहा कि समिति की सदस्यों ने राहगीरों को प्रसाद वितरित कर जनसेवा की पहल की है। माहेश्वरी महिला समिति की ओर से सामाजिक सेवा के तहत आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। रश्मि मालपानी ने कहा कि समिति मानव सेवा को माधव सेवा मानते हुए जरूरतमंदों और आम लोगों के बीच सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष मुकेश काबरा, सचिव मनोज कल्याणी, उपाध्यक्ष गोवर्धन भाला, समिति अध्यक्ष विजयश्री साबू, सचिव विमला फलोर और उपाध्यक्ष वंदना मारू, भारती चितलांगिया, लक्ष्मी चितलांगिया, कुमुद लखोटिया, ममता डागा, रितु लाखोटिया सहित समिति की अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761643 Articles

Share this story