रांची में समर्पण शाखा की गौ सेवा, गायों को खिलाई गई हरी सब्जियां और चारा

WhatsApp Channel Join Now
रांची में समर्पण शाखा की गौ सेवा, गायों को खिलाई गई हरी सब्जियां और चारा


रांची, 21 मार्च (हि.स.)। समर्पण शाखा, रांची की ओर से हर महीने की जाने वाली गौ सेवा के क्रम में शनिवार को हरमू रोड स्थित गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने किया। यह सेवा आशा संथालिया की ओर से की गई।

कार्यक्रम की जानकारी समर्पण शाखा की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गौ माता को हरी सब्जियां, लौकी, पत्तागोभी, गुड़, रोटी सहित अन्य पौष्टिक सामग्री खिलाई गई।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, शुभा अग्रवाल, आशा संथालिया, नेहा बगड़िया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित रूप से गौ सेवा कर सामाजिक और धार्मिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना बताया गया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story