मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की नई कार्यकारिणी गठित, शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की नई कार्यकारिणी गठित, शुभा अग्रवाल बनीं अध्यक्ष


रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया। इसकी जानकारी शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

नई कार्यकारिणी में शुभा अग्रवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई गई है। पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संस्था के कार्यों को नई दिशा मिलेगी और सेवा गतिविधियों में विस्तार होगा।

कार्यकारिणी में रेखा रायका को सचिव, वेदिका सिंघानिया को मीडिया प्रभारी तथा स्मिता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस टीम का गठन अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन और युवा ऊर्जा के संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर विप्र फेडरेशन एवं मंच परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वास जताया कि यह टीम समाजहित में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

शाखा की ओर से बताया गया कि समर्पण शाखा पिछले 19 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी अलग पहचान बना चुकी है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संस्था ने सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story