सदर अस्पताल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

WhatsApp Channel Join Now
सदर अस्पताल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी


रांची, 15 मई (हि.स.)। उपायुक्त (डीसी) रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान फार्मेसी में दवाओं की अनियमितता पाए जाने पर डिस्पेंसरी प्रभारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने और अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान वार्ड, इमरजेंसी, फार्मेसी, किचन और ड्राई क्लीन क्षेत्र का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित केयर टेकर को शो-कॉज करें। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना अस्पताल की जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने कहा कि किचन को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। मौके पर उपायुक्ती ने ओपीडी में इलाज कराने आई दो महिला मरीजों ने शिकायत की कि डॉक्टरों की ओर से लिखी गई दवाएं डिस्पेंसरी में उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। शिकायत मिलने पर उपायुक्त स्वयं फार्मेसी पहुंचे और जांच की। जांच में कुछ दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को नहीं दिए जाने की बात सामने आई।

इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए फार्मेसी में दवाओं की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने के तहत डिस्पेंसरी प्रभारी को शो-कॉज जारी कर वेतन रोकने का निर्देश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story