सदर अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली करनेवाला रजिस्ट्रेशन कर्मी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सदर अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली करनेवाला रजिस्ट्रेशन कर्मी गिरफ्तार


चतरा, 17 नवंबर (हि.स.)। सदर अस्पताल में मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत पर उपायुक्त रवि आनंद ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित कर औचक निरीक्षण कराया। मंगलवार को पहुंची जांच टीम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड केंद्र, दवा घर, इमरजेंसी वार्ड सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की।

इस दौरान प्रथम दृष्टया रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्यरत कर्मी भीम कुमार सिंह की ओर से मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने का मामला सामने आया। इसके बाद जांच टीम ने संबंधित कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में भी निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें सामने आईं।

टीम ने अस्पताल में कर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सरकारी अस्पताल में मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमलोगों से अवैध वसूली या किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत जिला प्रशासन से करने की अपील की।

जांच टीम में परीक्ष्यमान उप समाहर्ता रमेश कुमार गुप्ता, अश्विनी अभिनव, विवेक कुमार, केशव कुमार, संदीप कुमार बंकीरा, अभिषेक कुमार मिश्रा सहित डीएमएफटी के कर्मी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778840 Articles

Share this story