स्वच्छता के संदेश के साथ जागरूकता दौड़ का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
स्वच्छता के संदेश के साथ जागरूकता दौड़ का आयोजन


चतरा, 17 नवंबर (हि.स.)। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया।

उपायुक्त रवि आनंद ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ समाहरणालय से शुरू होकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक पहुंची। इसमें जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि 15 से 28 नवंबर तक स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778866 Articles

Share this story