रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ, 1100 महिलाओं ने उठाया कलश

WhatsApp Channel Join Now
रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ, 1100 महिलाओं ने उठाया कलश


रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ, 1100 महिलाओं ने उठाया कलश


रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ, 1100 महिलाओं ने उठाया कलश


रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ, 1100 महिलाओं ने उठाया कलश


रामगढ़, 12 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 स्थित कैथा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। यहां श्री श्री कैथा महादेव मंडल मंदिर निर्माण समिति के तत्वाधान में पांच दिवसीय रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को अत्यंत श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ किया गया।

महायज्ञ के प्रथम दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक उत्साह से सराबोर कर दिया। करीब 1100 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर रामगढ़ थाना चौक स्थित गांधी घाट (दामोदर नदी) पहुंची, जहां विधिवत पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद चट्टी बाजार और बाजार टांड होते हुए श्रद्धालु पुनः यज्ञस्थल पहुंचे। इस दौरान पूरे मार्ग में जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंजता रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी उपस्थित रहीं। उन्होंने गांधी घाट पर स्वयं कलश में जल भरकर यात्रा का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कैथा ग्राम में बाबा केदारनाथ धाम की तर्ज पर बन रहा यह भव्य मंदिर पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। साथ ही उन्होंने मंदिर निर्माण एवं धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

पूरे कैथा गांव में इस महायज्ञ को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। पांच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न अनुष्ठान, पूजा-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में सुदर्शन महतो और उनकी पत्नी मुक्ति रानी, राजेश कुमार महतो एवं उनकी पत्नी सुनिता भारती शामिल हुए।

वहीं सहयोगी यजमान के रूप में छात्रधारी महतो (मोनिका देवी), चुन्नीलाल महतो, कैलाश महतो (वर्षा देवी), कुलदीप महतो (दीपिका कुमारी), देवलाल महतो (तपेश्वरी देवी), जोगेंद्र ओहदार, बोहरन (मंजरी देवी), सरवन कुमार (धनेश्वरी देवी) सहित अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story