रोजगारपरक शिक्षा पर रांची विवि का जोर, प्लेसमेंट सेल को निदेशालय बनाने की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now
रोजगारपरक शिक्षा पर रांची विवि का जोर, प्लेसमेंट सेल को निदेशालय बनाने की तैयारी


रांची, 03 नवंबर (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को नवनियुक्त निदेशकों के साथ बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, योगिक विज्ञान और साइबर सिक्योरिटी जैसे पाठ्यक्रमों को चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के अनुरूप संचालित करने और कौशल विकास के लिए वैधानिक बोर्ड गठन पर भी विचार हुआ।

उद्योगों से बेहतर तालमेल के लिए प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की नियुक्ति, औद्योगिक संस्थानों के साथ समझौता और विद्यार्थियों के लिए 12 सप्ताह की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के पुनर्गठन, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) के एकीकरण तथा मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट व्यवस्था लागू करने पर विचार किया गया।

विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल को डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेनिंग, प्लेसमेंट्स एंड करियर डेवलपमेंट (डीटीपीसीडी) के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही पारदर्शी कैंपस प्लेसमेंट नीति और फिनिशिंग स्कूल के माध्यम से रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने पर चर्चा हुई।

बैठक में रांची विवि के प्रोफेसर, नवनियुक्त निदेशक सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771943 Articles

Share this story