बीमार महिला के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 हजार रुपये की सहायता

WhatsApp Channel Join Now
बीमार महिला के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 हजार रुपये की सहायता


रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। कोडरमा निवासी गोपाल कुमार राम की गंभीर रूप से बीमार पत्नी सोनी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। सोनी का इलाज तमिलनाडु के सीएमसी वेल्लोर में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनके उपचार पर करीब आठ लाख 20 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है।

बीमारी और महंगे इलाज के कारण परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली सहायता से परिवार को कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, इलाज पर आने वाले अनुमानित खर्च की तुलना में यह राशि काफी कम है।

पीड़ित परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में सामाजिक संगठनों और समाज के सक्षम लोगों से मदद की अपेक्षा की है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण इलाज प्रभावित न हो और सोनी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

इस आर्थिक सहायता को उपलब्ध कराने में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव दिलीप वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story