सरैयाहाट सीएसपी संचालक से 2. 90 लाख की लूट

WhatsApp Channel Join Now

दुमका, 29 मई (हि.स.)। जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सरैयाहाट - हंसडीहा सड़क स्थित मरकुंडा गांव के निकट शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालन गुड्डू कुमार दास से 2. 90 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये।

सीएसपी संचालक ने बताया कि वह हंसडीहा एसबीआई शाखा से करीब साढ़े तीन बजे 2. 90 लाख रुपये निकालकर बाइक से माथाकेशो मोड़ स्थित सीएसपी जा रहा था। मरकुंडा गांव के निकट दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर पीछा किया और आगे बाइक लगाकर हथियार का भय दिखाकर रोक लिया और बाइक की डिक्की से बैंक से निकाली पूरी राशि लूटकर फरार हो गये।

उसके बाद सीएसपी संचालक सरैयाहाट थाना जाकर घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और थाना प्रभारी ने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर जाकर छानबीन की। पर अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह हंसडीहा एसबीआई शाखा जाकर छानबीन कर माैजूद पुलिसकमिर्याें काे कई निर्देश दिये। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story