राउंडटेबल इंडिया ने बांटा 16 व्हीलचेयर-हियरिंग ऐड
रांची, 30 मई (हि.स.)। अंतराष्ट्रीय संस्था राउंडटेबल इंडिया और लेडीज़ सर्कल ने शनिवार को जरूरतमंदों के बीच व्हीलचेयर का वितरण किया गया।
इस दौरान राउंडटेबल इंडिया के तीनो चैप्टर रांची समारिटन राउंडटेबल 244, रांची यूटोपियन राउंडटेबल 284, रांची एंकोरेज राउंडटेबल 160 के संयुक्त तत्वावधान में रांची में व्हीलचेयर बांटा गया।
कम्युनिटी सर्विस प्रोग्राम के तहत दिव्यांग 16 फ़िजिकली चैलेंज्ड बच्चों के बीच व्हीलचेयर प्रदान किया, जबकि 12 ज़रूरतमंद बच्चों को हियरिंग ऐड भी दिया गया।
इस अवसर पर राउंडटेबल रांची चैप्टर के अध्यक्ष आकाश खोसला ने कहा कि सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित राउंड टेबल इंडिया और लेडिज सर्किल संस्थान हमेशा से सामुदायिक विकास कार्य दायित्व का निवर्हण करता है।
समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति संस्था तत्पर है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में संस्था ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसके तहत हटिया के हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना संस्था ने कराई है।
साथ ही खूंटी में एनडी ग्रोवर स्कूल की स्थापना भी राउंडटेबल के माध्यम से की गई है।
देशभर में राउंड टेबल ने 10 हज़ार से अधिक क्लासरूम की स्थापना की है।
कार्यक्रम में राउंडटेबल रांची चैप्टर अध्यक्षगण आकाश खोसला, विक्रांत छाबड़ा, अर्पित जैन, शिखा खोसला, आयुष मोदी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

