रोटरी रामगढ़ सिटी ने दी मिहला काे इंटरलॉक मशीन

WhatsApp Channel Join Now
रोटरी रामगढ़ सिटी ने दी मिहला काे इंटरलॉक मशीन


रामगढ़, 24 फ़रवरी (हि.स.)। रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी के तत्वाधान में मंगलवार को शहर के गोलपार में सेवा परियोजना के अंतर्गत निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से शगुफ्ता यास्मीन को स्वरोजगार के उद्देश्य से इंटरलॉक मशीन और पिको मशीन दी गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाना और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन सचिन अग्रवाल और विजेता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

क्लब के सचिव रोहित पंसारी ने बताया कि रोटरी क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है और आगे भी इस प्रकार की जनहितकारी परियोजनाएं चलाता रहेगा। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों को सशक्त बनाना है।

उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, निधि चौधरी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story