रोटरी क्लब ने निःशुल्क पांच सिलाई मशीनों का किया वितरण

WhatsApp Channel Join Now
रोटरी क्लब ने निःशुल्क पांच सिलाई मशीनों का किया वितरण


रोटरी क्लब ने निःशुल्क पांच सिलाई मशीनों का किया वितरण


रामगढ़, 23 जून (हि.स.)। रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के चट्टी बाजार स्थित महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच निःशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम क्लब के वर्तमान सत्र का अंतिम सेवा प्रोजेक्ट था।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन वरुण बगड़िया और सह-प्रोजेक्ट चेयरमैन श्वेता बगड़िया के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सुमन कुमारी (मेडगी), सोनी देवी (पंजाबी मोहल्ला), ममता कुमारी (बरकाकाना), सुमन कुमारी (रांची रोड) और पूनम पांडे (झंडा चौक) को निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

मौके पर क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। सिलाई मशीन वितरण जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सेवा परियोजना को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सचिव रोहित कुमार पंसारी, हरीश चौधरी, उमेश राजगढ़िया, रूपेश गुप्ता, मनोज मोदी, सूरज अग्रवाल, वरुण बगड़िया, अनिल गोयल, राजू अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story