रोटरी की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता का रामगढ़ दौरा
रामगढ़, 09 अप्रैल (हि.स.)। रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की समीक्षा के लिए डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता गुरुवार को अपने आधिकारिक दौरे पर रामगढ़ पहुंचीं। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने टायर मोड़ स्थित सैनी होटल में उनका भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद थाना चौक स्थित स्पाइस गार्डन में क्लब असेंबली का आयोजन किया गया। जहां क्लब की गतिविधियों, सेवा परियोजनाओं और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में क्लब की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में रीजनल डायरेक्टर विवेक अग्रवाल भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने रोटरी के मूल्यों
पर प्रकाश डालते हुए क्लब के कार्यों की सराहना की और सदस्यों को समाज सेवा के प्रति निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया क्लब अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि यह दौरा क्लब के लिए प्रेरणादायक है, जिससे सदस्यों को नई ऊर्जा मिली है। वहीं सचिव रोहित पंसारी ने क्लब की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर नया मोड़ स्थित रोटरी चौक का उद्घाटन भी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने किया।
उल्लेखनीय है कि यह चौक सेवन डाउन, रांची के सौजन्य से निर्मित किया गया है, जो शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है।
कार्यक्रम में निधि चौधरी, रुपेश गुप्ता, हरीश चौधरी, प्रकाश अग्रवाल, अनिल गोयल, राजू अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, विकास अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सूरज अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

