रोटरी क्लब लगाएगा 09 को सावन सृजन एग्जीबिशन

WhatsApp Channel Join Now

रामगढ़, 07 अगस्त (हि.स.)। रामगढ़ जिले में रोटरी क्लब इस सावन के महीने में सावन सृजन एग्जिबिशन लगाएगा। 09 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए चट्टी बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी धर्मशाला का चयन किया गया है। एक दिवसीय एग्जिबिशन में रामगढ़ की विधायक ममता देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। संस्था के लोगों ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य स्थानीय कला, महिला उद्यमियों को एक सुदृढ़ मंच प्रदान करना और रोटरी के मूल्य क्रिएट लास्टिंग इंपैक्ट को धरातल पर उतरना है। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। संस्था की सचिव डॉ सुमन चौधरी ने बताया कि एग्जीबिशन में निशुल्क प्रवेश शहर वासियों के लिए रखा गया है।

इस एग्जीबिशन में शॉपिंग करने के शौकीन लोग आएंगे। उनके लिए विशेष स्टाॅल लगाए गए हैं। इस एग्जीबिशन में सावन स्पेशल गारमेंट्स, डिजाइनर साड़ियां, सूट, कुर्ती का लेटेस्ट कलेक्शन मौजूद होगा। लड्डू गोपाल जी के श्रृंगार की सामग्री भी यहां मिलेगी। इसके अलावा ट्रेंडी ज्वेलरी, स्मार्ट किचन सॉल्यूशंस और बेहतरीन प्रोडक्ट्स के साथ-साथ लजीज व्यंजन को भी शामिल किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story