एयरपोर्ट की फ्लाइब्ररी के लिए रोटरी क्लब ने सौंपी तीन साै पुस्तकें

WhatsApp Channel Join Now
एयरपोर्ट की फ्लाइब्ररी के लिए रोटरी क्लब ने सौंपी तीन साै पुस्तकें


रांची, 16 मई (हि.स.)। रोटरी क्लब ऑफ रांची ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित फ्लाइब्ररी के लिए प्रथम चरण में शनिवार को 300 पुस्तकें सौंपी है। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने पुस्तकों को औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए इस पहल की सराहना की। रोटरी क्लब का आभार जताया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में 300 पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि आगामी मंगलवार को करीब 100 और पुस्तकें सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब समय-समय पर विभिन्न विषयों की पुस्तकें देकर फ्लाइब्ररी को समृद्ध करता रहेगा।

भेंट की गई पुस्तकों में फिक्शन, नॉन-फिक्शन, प्रेरणादायक साहित्य, नेतृत्व विकास, बच्चों की कहानियां, संविधान एवं अन्य विषयों से जुड़ी पुस्तकें शामिल हैं। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि फ्लाइब्ररी भारत सरकार की अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है। यात्री यात्रा के दौरान इन पुस्तकों को नि:शुल्क पढ़ सकेंगे। गंतव्य एयरपोर्ट पर वापस जमा कर सकेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि 20 मई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा फ्लाइब्ररी का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस पहल को सफल बनाने में अजय दीप वाधवा, रजत भेल, रश्मि अग्रवाल, आस्था भेल, मुकेश तनेजा, अनुराग गुप्ता, शिखा गुप्ता, कनिका मल्होत्रा, कांता मोदी, पायल सूद, श्वेता अग्रवाल, वेद बागला सहित रोटरी क्लब ऑफ रांची के कई अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story