निकाय चुनाव मेयर पद के लिए रोशनी खलखो 11 हजार मतों से आगे

WhatsApp Channel Join Now
निकाय चुनाव मेयर पद के लिए रोशनी खलखो 11 हजार मतों से आगे


निकाय चुनाव मेयर पद के लिए रोशनी खलखो 11 हजार मतों से आगे


रांची, 27 फ़रवरी (हि.स.)। रांची नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती राजधानी रांची के मनातु स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है।

मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याहशी रोशनी खलखो, 11495 मतों से आगे चल रही हैं। डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना में पहले राउंड में रोशनी को 41278 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थित पूर्व मेयर रमा खलखो को 29783 मत ही मिले हैं।

पहले राउंड में वार्ड संख्या 01 में नकुल तिर्की, वार्ड 02 से सबिता कच्छप, वार्ड 07 मीनू देवी, वार्ड 19 में मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो की ननद गीता कुमारी, वार्ड 20 में सुनील यादव, वार्ड 25 से सुषमा राज, वार्ड 26 में प्रदीप कुमार अग्रवाल, वार्ड 31 में नीरज कुमार, वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह, वार्ड 38 अवधेश ठाकुर, वार्ड 48 में प्रदीप मिंज और वार्ड 49 से जमीला खातून ने जीत दर्ज कर ली है।

हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। वहीं मतगणना केंद्रों के बाहर जीतने वाले प्रत्याशियों और समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं अन्य प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार रुझानों पर नजर बनाए हुए हैं। पहले राउंड की गिनती के बाद अब दूसरे राउंड की गिनती शुरू हो गई है। वार्ड 2, 3, 8, 9, 10, 14, 15, 20, 21, 26, 27, 28, 32, 33, 39, 40, 43, 45, 49 और 50 की मतों की गिनती की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story