तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से टोटो चालक सहित दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से टोटो चालक सहित दो की मौत


गोड्डा, 27 अक्टूबर (हि.स.)।

जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत कैथिया गांव निवासी प्रिंस कुमार की बिहार के रसलपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में टोटो चालक अमित ठाकुर की भी जान चली गई, जबकि प्रिंस के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस अपने माता-पिता के साथ टोटो से नानी घर से भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो चालक अमित ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रिंस ने भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। उनके माता-पिता का इलाज जारी है। हाईवा चालक के नशे में होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रिंस की शादी तय हो चुकी थी और परिवार में कुछ महीनों बाद विवाह की तैयारी चल रही थी। हादसे की खबर और शव गांव पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटे के शव से लिपटकर मां बार-बार उसे पुकारती रही। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रंजीत कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767930 Articles

Share this story