जुगाड़ गाड़ी पलटने से एक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जुगाड़ गाड़ी पलटने से एक की मौत


जुगाड़ गाड़ी पलटने से एक की मौत


गोड्डा, 06 अप्रैल (हि.स.)। क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का नियंत्रण खोने के कारण सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को वाहन से बाहर निकालकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रंजीत कुमार

Share this story