चुटूपालू घाटी में सड़क हादसे में एक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
चुटूपालू घाटी में सड़क हादसे में एक की मौत


रामगढ़, 06 अगस्त (हि.स.)। जिले के रांची-पटना मुख्यमार्ग पर चुटूपालू घाटी में एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे ट्रक संख्या डीएल 1 एम 3620 का अचानक घाटी में ब्रेक फेल हो गया और खाई में जा गिरा।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक और खलासी को निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने खलासी 22 वर्षीय आकाश श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया, जबकि, गंभीर रूप से घायल चालक 33 वर्षीय जोनू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story